EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख बच्चों को मिलेगी जीवनरक्षक खुराक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    10 Jun 2026 20:11 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के बच्चों को कुपोषण, अंधापन एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीणा ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद ने बताया कि यह विशेष अभियान 10 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। इसके तहत जनपद के 9 माह से 5 वर्ष तक आयु वर्ग के 3,77,922 बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से विटामिन ए की खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। सीडीओ डॉ. राममोहन मीणा ने कहा कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसकी कमी से बच्चों में रतौंधी, अंधापन, श्वसन संबंधी संक्रमण, दस्त एवं कुपोषण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। सीएमओ डॉ. प्रसाद ने बताया कि विटामिन ए की पहली खुराक खसरा-रूबेला (एमआर) टीके के साथ, दूसरी खुराक एमआर के दूसरे टीके के साथ तथा तीसरी से नौवीं खुराक छह-छह माह के अंतराल पर दी जाती है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और खसरा एवं दस्त से होने वाली मृत्यु दर को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को 1 मिलीलीटर तथा 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 मिलीलीटर विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को वीक्षण एवं एनडीओ सत्रों के माध्यम से आयरन सिरप भी पिलाया जाएगा, जिससे एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश पांडेय, एसएनसीयू नोडल डॉ. आर.के. पाण्डेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) महेश सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी मनीष मिश्रा, एचपीवी कोऑर्डिनेटर शिवानी जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण, टीकाकरण और विटामिन ए के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना