EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपना दल (एस) की मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन, अंबेडकर जयंती को लेकर बनाई रणनीति
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    10 Jun 2026 19:43 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपना दल (एस) की सदर विधानसभा इकाई की मासिक बैठक बुधवार को नगर क्षेत्र के चिलबिला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों और 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव कुशाग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद पटेल ने कहा कि पार्टी की पहली प्राथमिकता आगामी पंचायत चुनाव को मजबूती के साथ लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश महासचिव (विधि मंच) परमानंद मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर पूरी तरह सक्रिय हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 की नई मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है, जिसका प्रत्येक बूथ पर जाकर गहन निरीक्षण किया जाना आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव लक्खू चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला मंच किरण पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मंच संगीता पटेल, महेश पटेल, पंकज पटेल, उदय राज पटेल, दिनेश सिंह, राम निहोर वर्मा, शिव मौर्य, रोहित कुमार सिंह, राधे मोहन, जीत लाल पटेल, रामप्यारे वर्मा, खुशी पटेल, कमलेश पटेल, राम प्यारे सरोज, डॉ. तुलसीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना