EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुड़ उद्योग को राहत मिलने पर किसानों ने जताया आभार, कोल्हू पर गुड़ बांटकर मनाई खुशी
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 65
    10 Jun 2026 18:54 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के जटपुरा (सहकारी नगर) गांव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने गुड़ उद्योग को टैक्स के दायरे से बाहर रखने तथा गन्ना एवं चीनी नियंत्रण से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर किसानों ने कोल्हू पर गुड़ बांटकर खुशी का इजहार किया और रालोद नेतृत्व व केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव सुनील चरेरा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गन्ना किसान, ग्रामीण और रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से गुड़ और खांडसारी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को आर्थिक राहत प्राप्त होगी।
सुनील चरेरा ने कहा कि गन्ना किसानों और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि ऐसे प्रावधान लागू न किए जाएं, जिनसे पारंपरिक गुड़ उद्योग प्रभावित हो। उन्होंने बताया कि रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किसानों के हितों को लेकर लगातार किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमों को वापस लेने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छोटे किसानों तथा गुड़ उत्पादकों के सामने आने वाली परेशानियां कम होंगी। किसानों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कृषि और ग्रामीण उद्योगों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में चौधरी जहान सिंह राठी, राकेश चौधरी, डॉ. सुंदर, कुशलपाल बाबा, पिंटू मास्टर, राजवीर, राजमल, प्रशांत चौधरी, रविंद्र गुर्जर, विपिन चौधरी सहित अनेक किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना