EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़े मंगल पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, भंडारे में ग्रहण किया महाप्रसाद
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 43 54
    10 Jun 2026 18:17 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

 यूपी, गोरखपुर कुसम्ही बाजार । सरदारनगर क्षेत्र के सरैया स्थित श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्रद्धालु जितेंद्र कसौधन के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी ने अपने मधुर भजनों "तू बुलाती रहे मैं आता रहूं" तथा "वीर हनुमान राम का दीवाना, राम नाम जपियो रे" की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं भजन गायक धर्मेंद्र मृदुल ने "कोई आया सखी फुलवरिया में" और "सीताराम चरित अति पावन, तुलसी करते गायन" जैसे भजनों की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया।
भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सायंकाल आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी के महाप्रसाद का ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष राज अनंत पांडेय, चंद्रदेव उपाध्याय, वीरेंद्र कसौधन, अजीत उपाध्याय, चंद्रभूषण ओझा, रमेश तिवारी, राकेश उपाध्याय, पुजारी राधेश्याम दूबे, पिंटू राय, राजेंद्र कसौधन, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र कसौधन, राधेश्याम कसौधन, महेश कसौधन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना