EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 वर्षों का सफल कार्यकाल के उपलक्ष में खेरागढ़ में किया गया हवन पूजन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 34 54
    10 Jun 2026 17:38 PM



खेरागढ़ (आगरा), 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खेरागढ़ कस्बे के सैया रोड स्थित देवी मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेरागढ़ विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इस दौरान आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, रेल तथा स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा प्रदान की है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। साथ ही भारत की वैश्विक पहचान और कूटनीतिक प्रभाव भी पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनसेवा का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410 

 
 
 
 
 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना