फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समाजसेवी शिवा विजय द्वारा शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा युवाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। पिछले तीन दिनों से बुलंदशहर से मथुरा परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसों के माध्यम से निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। इस पहल से हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिल रहा है।
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने जहांगीराबाद क्षेत्र के शिवाली में परीक्षा के लिए रवाना हो रहे अभ्यर्थियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सुविधा के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।
समाजसेवी शिवा विजय ने जिलाध्यक्ष विकास चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से निःशुल्क बस सेवा संचालित की गई है। इसके अतिरिक्त उनके भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी उन्होंने अपने द्वारा मथुरा में संचालित शिवा ढाबा में उचित रूप से की गई हैं। एग्जाम से पहले कुशल व अनुभवी शिक्षकों द्वारा मोटिवेशनल कार्यक्रम भी आधे घण्टे का रखवाया गया हैं।
इस दौरान युवाओं ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए सहयोग करने वालों का धन्यवाद व्यक्त किया। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044 750
