EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव स्थित मंगलम मैरिज हॉल के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा
  • 151170379 - AJAY KUMAR 0 0
    09 Jun 2026 18:02 PM



मुहम्मदाबाद

गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव स्थित मंगलम मैरिज हॉल के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के समय ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे, जिनमें चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माहपुर निवासी सायदा (60 वर्ष), सगुस्ता (55 वर्ष), अलीजा (8 वर्ष) तथा एक अन्य महिला दवा लेने के लिए ई-रिक्शा से मुहम्मदाबाद गोहना जा रही थीं। इसी दौरान सुरहुरपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में सायदा, सगुस्ता, अलीजा तथा एक अन्य महिला को हाथ, मुंह और सिर पर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि सायदा, सगुस्ता और अलीजा एक ही परिवार के सदस्य हैं।
घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना