EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करजौली जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
  • 151170379 - AJAY KUMAR 54 65
    09 Jun 2026 17:52 PM



मुहम्मदाबाद गोहना मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के संसार पटी गांव की 15 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार सुबह करजौली जंगल में आम के पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गांव में मातम का माहौल छा गया मृतका की पहचान प्रीति चौहान (15 वर्ष) पुत्री खराऊ चौहान निवासी संसार पटी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, वह दो भाइयों और पांच बहनों में दूसरे स्थान पर थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी मंगलवार सुबह करीब 7 बजे छोटी बहन प्रिया ने जंगल में एक आम के पेड़ से प्रीति का शव लटका देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना