EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बानमोर में खड़े डंपर से टकराया कंटेनर, चालक गंभीर घायल
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 54 65
    09 Jun 2026 14:49 PM



  1.  
  2. औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, कंटेनर चालक स्टेयरिंग में फंसा
  3. नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मारुति कारों से भरा कंटेनर ट्रक में घुसा
  4. बानमोर पुलिस की तत्परता से बची चालक की जान, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
  5. प्रकाश पैकेजिंग फैक्ट्री के सामने हादसा, कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल
  6. खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक को पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

 

बानमोर। बानमोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रकाश पैकेजिंग फैक्ट्री के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े एक खराब डंपर में पीछे से मारुति कारों से भरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, उदय सिंह (35) पुत्र रामप्रकाश गुर्जर निवासी घाटीगांव, ग्वालियर कंटेनर ट्रक क्रमांक NL01AB4165 चला रहा था। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रहा एक ट्रक प्रकाश पैकेजिंग फैक्ट्री के सामने खराब होकर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई और कंटेनर सीधे खड़े ट्रक में जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक उदय सिंह स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही बानमोर पुलिस मौके पर पहुंची। रात्रि गश्त पर तैनात एएसआई अरविंद शर्मा और मोबाइल वाहन चालक शिवशंकर भदौरिया ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल नूराबाद अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 

20260609144256821436617.mp4

20260609144303610366486.mp4

20260609144349272206383.mp4



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना