जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम ने सोमवार को बक्शा के नौपेड़वा और बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। सीएमओ ने अवैध नर्सिंग अस्पतालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों को बाहर की दवा न लिखने, आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर, लेबर रूम, पैथोलॉजी, वार्ड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की गई। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
