EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गड्ढे में सिर के बल गिरने से वृद्ध की मौत, सदमे में चचेरे बड़े भाई ने भी तोड़ा दम; गांव में मातम
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 23 32
    09 Jun 2026 13:37 PM



जौनपुर के परासिन गांव में बीमार चचेरे भाई का हालचाल लेकर लौट रहे राम नारायण प्रजापति गड्ढे में गिरकर मौत का शिकार हो गए। देर रात यह खबर सुनकर उनके बीमार चचेरे भाई राम दवर को गहरा सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम है।बताया गया कि गड्ढे में दलदल भरा हुआ था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद राम नारायण का शव गड्ढे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।उधर, देर रात जब राम नारायण की मौत की सूचना उनके बीमार चचेरे भाई राम दवर को मिली तो वे गहरे सदमे में आ गए। परिजनों के मुताबिक, खबर सुनते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हृदयाघात जैसा दौरा पड़ा। परिवार के लोग उपचार की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रहीजौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के परासिन गांव में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। बीमार चचेरे बड़े भाई का हालचाल लेकर लौट रहे छोटे भाई की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। वहीं, देर रात जब बड़े भाई को इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी भी जान चली गई। कुछ ही घंटों के भीतर एक ही परिवार के दो बुजुर्ग भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह के अनुसार, परासिन गांव निवासी राम नारायण प्रजापति (70) रविवार को अपने चचेरे बड़े भाई राम दवर (85) का हालचाल जानने उनके घर गए थे। राम दवर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शाम करीब छह बजे राम नारायण उनसे मिलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक गहरे गड्ढे के समीप उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल उसमें गिर पड़े है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या  151045502



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना