EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बहनोई ने बेच दिया था: 2 साल बाद परिवार को मिला लापता बच्चा, परिवार में लौटीं खुशियां- आरोपी गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    09 Jun 2026 12:10 PM



 

करीब दो वर्ष पूर्व इलाज के लिए एक परिचित को दिए गए नवजात बच्चे को पीपीगंज पुलिस ने भरोहिया के जंगल अगही से सकुशल खोजकर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।

 

आरोपी रिश्तेदार गीडा के नौसड़ निवासी अभय यादव उर्फ खन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, महाराजगंज जिले के मथुरानगर आनंदनगर निवासी हृदेश कुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जून 2024 में उनकी पत्नी ने पीपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।
नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने बहनोई अभय यादव उर्फ खन्ना को बच्चे को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि अस्पताल से पत्नी को घर पहुंचाने के बाद जब उन्होंने परिचित से बच्चे के बारे में जानकारी ली तो वह उसे आईसीयू में भर्ती होने की बात कहकर टालता रहा।

इसके बाद वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत की। मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के दौरान पीपीगंज पुलिस ने अभय यादव उर्फ खन्ना को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने जंगल अगही भरोहिया निवासी विनोद कुमार चौरसिया को बच्चा देने की बात कही।
इसके बाद पुलिस ने सोमवार को बच्चे को सकुशल खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बच्चा दिव्यांग है। पालने वाली महिला ने उसे अपने बेटे जैसी देखभाल की थी।

महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बेटे की चाह थी। इसके लिए खन्ना ने उन्हें बच्चे को दिया था। बरामदगी करने वाली टीम में एसआई राज कुमार, कांस्टेबल राजेश यादव तथा महिला कांस्टेबल रितु कश्यप शामिल रहीं। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना