EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बेल्हा में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान, जोगापुर से हुई शुरुआत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Jun 2026 21:06 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बेल्हा ने नगर क्षेत्र में सप्ताहभर चलने वाले विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। 08 जून से 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई, दवा छिड़काव और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन जोगापुर स्थित मान कांशीराम कॉलोनी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीमों ने क्षेत्र में जमा कूड़े का निस्तारण किया, बंद पड़ी नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया तथा पूरे इलाके को स्वच्छ बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया। बरसात के मौसम में संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान नगर के विभिन्न हिस्सों में विशेष सफाई कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां और स्वच्छता संबंधी प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर प्रतापगढ़ का निर्माण करना है। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग से बचें। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ शहर का सपना साकार किया जा सकता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना