फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव में नाद नदी के बीच स्थापित ब्रम्हबाबा मंदिर जहां आसपास के कई गावों व गैर जनपदों के लोगों के आस्था का केंद्र है। वहां रविवार की रात चोरों ने मंदिर में लगें दो कुंतल पीतल के घंटे, दानपेटी का ताला तोड़ कर 5 हजार रुपए,वर्तन ,गैस चूल्हे , एक कुंतल गेहूं,चावल ,आटा,राजगिर मिस्त्री का सब सामान उठा ले गए।सुबह गांव के लोग जब दर्शन करने पहुंचे तो घंटे नदारद व बिखरे सामानों को देखकर उद्वेलित हो गये।गांव के निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव नथुनी ने ग्रामीणों के साथ इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि जानकारी मिली है जांच की जा रही है।घटना का खुलासा भी किया जायेगा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
