EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    08 Jun 2026 19:55 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस सांसद का गंभीर सवाल-पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था की या तो नहीं है समझ अथवा वह अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में राष्ट्रीय हितों की कर रहे अनदेखी

फोटो- लालगंज कैम्प कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते सांसद प्रमोद तिवारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मे बढोत्तरी को मोदी सरकार द्वारा मंहगाई में भारी इजाफे के जरिए पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का तीखा हमला बोला है। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनता की जेब पर डांका डालने का कार्य अनवरत जारी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल मे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह असंतुलित हो गयी है। सोमवार को लालगंज में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि या तो पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था को लेकर समझ नही है अथवा वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी दबाव मे वित्तीय क्षेत्र में राष्ट्रहित की अनदेखी करने को मजबूर हो गये हैं। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के जरिए गृहणियां खाना बनाया करती हैं। ऐसे मे सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि एक बार फिर केंद्र सरकार ने एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर में उन्तीस रूपये प्रति सिलेण्डर की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी की है। उन्होनंे कहा कि बीती सात मार्च को ही गैस सिलेण्डर की कीमत साठ रूपये प्रति सिलेण्डर बढ़ाई गयी थी। दाम बढोत्तरी का आंकडा रखते हुए उन्होने कहा कि इसी वर्ष तीन महीने के भीतर ही घरेलू गैस की कीमत उन्यासी रूपये प्रति सिलेण्डर बढ़ाई गयी है। उन्होने कहा कि मंहगाई में रोज इजाफा के चलते जनता के सब्र का बांध टूट रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के राज में मंहगाई तथा बेरोजगारी को लेकर जनता असहनीय बोझ से परेशान हो उठी है। उन्होने कहा कि मंहगाई की मार की पीडा झेल रही देश की जनता को किसी भी प्रकार की राहत मोदी सरकार नही दे पा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सरकार दिन प्रतिदिन जनता को और अधिक मंहगाई के दलदल में ढ़केलती जा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता के कारण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भी बद से बदतर होती जा रही है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह पूर्व कामर्शियल गैस सिलेण्डर में भी बयालिस रूपये प्रति सिलेण्डर तथा पांच किलो के छोटे गैस सिलेण्डर की कीमत भी ग्यारह रूपये बढ़ाई गयी थी। मीडिया से रूबरू कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमत तीन सौ रूपये से बढाकर महज तीन सौ पचास रूपये हुई थी तब पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित बीजेपी के तमाम नेता सिलेण्डर लेकर सड़कों पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होने कहा कि आश्चर्य है कि मोदी सरकार ने बीते बारह साल में घरेलू एलपीजी की कीमतों में साढ़े पांच सौ रूपये की भारी बढोत्तरी की है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सत्तारूढ़ दल की तरफ कड़वा सवाल दागा कि एलपीजी की आज नौ सौ अटठान्वे रूपये यानी लगभग एक हजार रूपये तक बढ़ती कीमतों से आज लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है तब स्मृति ईरानी समेत भाजपा के नेतागण की जुबान पर खामोशी क्यों है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जरूरी चीजों की कीमतो में बार बार हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज जनता मोदी सरकार को सही समय पर करारा जबाब देगी। उन्होने कहा कि मंहगाई तथा बेरोजगारी व राष्ट्रीय हितों पर केन्द्र की मोदी सरकार की विफलता भाजपा सरकार के देश से सफाये का अभी से साफ संकेत है। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होने जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। वही बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने दर्शन पूजन कर विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से संचालित पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने एक दिवसीय दौरे में ननौती, मंगापुर, पूरे बक्शी, उदयपुर, अठेहा, दलापटटी, लखहरा, सांगीपुर में भी लोगों से मिलकर स्थानीय विकास में सहयोग मांगा। ननौती तथा लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, सुरेन्द्र सिंह ददन, पवन शुक्ल, शिवभीख सिंह, मोहित जायसवाल, राजू मिश्र, रामबोध शुक्ल, मंटू उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, रामचंद्र तिवारी, आशीष कौशल, दारा सिंह, बीएन सिंह, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, त्रिभु तिवारी, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, अक्षत तिवारी, शेरू खां, एबादुर्रहमान, बेलाल रहमानी, छोटे सिंह, विपिन शुक्ल, गुडडू सिंह, रामकृपाल पासी, शिवकुमार साहू आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना