बहेड़ी। आपको बता दें कि जब जब भगवान शिव की कृपा होती है तब तब कोई चमत्कार होता है आज दिनांक 8 जून को सुबह आठ बजे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के बरेली जिला प्रमुख मंत्री गौ पुत्र डॉ विजय गंगवार स्नान करके शिव मंदिर परिसर में शिव शंकर भोलेनाथ की पूजा पाठ कर घर को आ रहे थे तभी ग्राम पंचायत अभयपुर महमूद पुर से एक व्यक्ति का फोन आया कि ईख के खेत में एक नंदी महाराज की आवाज आ रही है शायद पीड़ित हैं तुरंत गौ पुत्र डॉ विजय गंगवार ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को फोन कर सूचना दी तुरंत गौ पुत्र अंकित गंगवार और गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी को फोन किया। अंकित गंगवार का फोन उठा नहीं लेकिन गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी से बात चीत हुए तो गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि तुरंत डॉ विजय गंगवार को फोन करें। उसके बाद डॉ विजय गंगवार मौके पर पहुंचे और 112 नम्बर पर फोन किया और नजदीकी पुलिस प्रशासन को सूचना दी तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ ईख के खेत में घुस तो देखा कि एक नंदी महाराज को रस्सी से बांध रखा है तथा एक धार वाला चाकू की मौके पर पुलिस प्रशासन ने बरामद किया और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नंदी महाराज को मुक्त किया। तथा उसका उपचार भी किया।
जब गौ पुत्र विजय गंगवार घर पहुंच और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को सारी जानकारी दी तो गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि भगवान भी अपने सच्चे भक्त से सेवा करते हैं जैसे कि उस क्षेत्र में सैकड़ों लोग थे लेकिन भोलेनाथ ने आप को ही क्यों चुना। इसका सिधा मतलब है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से गौ माताओं और नंदी बाबाओं की सेवा और रक्षा करता है भगवान उसके साथ रहते हैं गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि इस कलयुग में कितनी भी परिक्रमा लगा लो, कितने भी भंडारे लगा लो, कितना भी दिखावा कर लो और कितना भी धन जोड लो कुछ साथ नहीं जाएगा लेकिन सच्चे मन से गौ माताओं और नंदी महाराज की सेवा करली तो उद्धार हो जाएगा। इस भारत देश का पहला संत जिसने पूरे भारत देश के सच्चे लोगों को नाम दिया।गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने तो सभी कार्यकर्ताओं का नाम कर्ण भी कर दिया है नाम से आगे गौ पुत्र और बेटियों के नाम से आगे गौ पुत्री शब्द जोड़ दिया है इसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है पंडित ने नाम कर्ण के लिए जन्मपत्री बनाई और संत ने लाइसेंस जारी कर दिया। फर्क इतना है कि इस गौ लोक पर रहने वाले लोग सभी गौ पुत्र और गौ पुत्री है क्योंकि यह गौ लोक इस लिए है कि यह हर जगह गौ माताओं और नंदी महाराज का वास है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
