EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान महिला की सोने की चेन कटी, CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    08 Jun 2026 19:52 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से सोने की चेन काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर परिसर में उस समय हुई जब महिला दर्शन के लिए कतार में खड़ी थी।

बताया जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर एक संदिग्ध महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पीले रंग का शॉल ओढ़े एक महिला पीड़िता के पीछे खड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर चेन काटने का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में भीड़भाड़ के दौरान महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। अब सभी की निगाहें कैथी चौकी पुलिस पर टिकी हैं कि वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में कितनी जल्दी सफल होती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना