EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारात से लौट रही बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में, चालक पिता और किशोर बेटे की दर्दनाक मौत
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 54
    08 Jun 2026 19:45 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 
पीलीभीत। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बारात से लौट रही एक बस के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस चालक और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। करंट के जबरदस्त झटके से बस में आग भी लग गई।
शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूक निवासी 65 वर्षीय सज्जन अपनी बस से बारात लेकर बरेली गए थे। उनके साथ उनका 16 वर्षीय बेटा सुभान भी था। रात करीब 11 बजे जब वे जहानाबाद के गौनेरी गांव पहुंचे, तो बारातियों को उतारने के बाद जैसे ही सज्जन बस को मोड़ रहे थे, बस अनियंत्रित होकर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई।
करंट का झटका इतना तीव्र था कि बस चालक सज्जन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे उनके बेटे सुभान को ग्रामीणों और बारातियों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों का कहना है कि सज्जन ने तीन साल पहले कर्ज लेकर और अपनी पूरी जमापूंजी लगाकर यह बस खरीदी थी। इसी बस से उनके परिवार का भरण-पोषण चलता था। इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सदर नताशा गोयल पुलिस बल के साथ घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत  151173981



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना