EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुद्रपुर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू, DM ने की सहयोग की अपील
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    08 Jun 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर, 8 जून (UDN): उधमसिंह नगर जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का महाअभियान सोमवार से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष बिष्ट और बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से गणना प्रपत्र भरवाकर इस अभियान की शुरुआत की।

​इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 1464 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) पर तैनात बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) आज सोमवार, 8 जून से लेकर 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाएंगे। इस एक महीने के दौरान बीएलओ सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटेंगे और उन्हें भरकर वापस लेने की कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि यह राष्ट्रीय महत्व का बेहद जरूरी कार्य है, इसलिए जब भी बीएलओ आपके घर आएं, तो उन्हें सही जानकारी देकर और प्रपत्र भरकर अपना पूरा सहयोग दें। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाइजर संजय कुमार वर्मा, आईटी कर्मी पिंकी कौर और राजूपाल सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना