EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 56
    08 Jun 2026 19:01 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर खुर्जा में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अस्पताल परिसर में सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ पार्टी लगातार जनहित के कार्यों में जुटी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम मे पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना