प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भेलखा में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब ग्राम के सम्मानित नागरिक एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व सीनियर ऑडिटर बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी लाली देवी 15 दिवसीय चारधाम तीर्थ यात्रा पूर्ण कर अपने पैतृक निवास पहुंचे। और वहीं चारधाम यात्रा से सकुशल लौटने पर ग्रामवासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। और वहीं चारधाम यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह यात्रा कठिन अवश्य है, लेकिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से सब संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार चारधाम की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। और वहीं उनकी पत्नी लाली देवी ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं हरिद्वार में उन्हें अत्यंत सुखद और दिव्य दर्शन प्राप्त हुए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों, परिवारजनों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। और इस अवसर पर ग्राम भेलखा निवासी संदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि चारधाम यात्रा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। यह बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में इस शुभ अवसर को लेकर खुशी का माहौल है तथा शाम को पूजा, कथा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया है। और वहीं पर संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी शिक्षा विभाग में सीनियर ऑडिटर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्राएं कर चुके हैं और चारधाम यात्र सब को करनी चाहिए और इस मौके पर इंजीनियर राजेश तिवारी संदीप शुक्ला भावी प्रधान प्रत्यासी मोनू तिवारी संजय तिवारी मुकेश तिवारी अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर यादव विजय तिवारी चंदन शुक्ला विपिन तिवारी सविता तिवारी गौरी तिवारी आरती तिवारी मंजू तिवारी अंजू तिवारी गुड्डी तिवारी पूजा आदि लोग मौजूद रहे । रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
