EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सात दिवसीय अग्नितप पूर्ण होने पर हवन-पूजन सहित विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    08 Jun 2026 17:50 PM



बयाना- उपखण्ड क्षेत्र के थाना गढी-बाजना स्थित गांव मन्नापुर के हीरामन बाबा के स्थान पर संत महेंद्र कोटिया द्वारा किए गए सात दिवसीय अग्नितप के पूर्ण होने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत सोमवार को ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। ग्रामीणों ने बताया कि संत महेंद्र कोटिया ने भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच सात दिनों तक कठिन अग्नितप साधना की। यह तप राष्ट्र की उन्नति, देश में सुख-शांति, समृद्धि गांव एवं जनकल्याण की कामना को समर्पित था। क्षेत्र के लोगों ने इसे अत्यंत कठिन और दुर्लभ तपस्या बताया।
सात दिवसीय तप पूर्ण होने के बाद विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सोमवार को आयोजित भंडारे में खीर, पूरी एवं सब्जी की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पूरन ठेकेदार, निरंजन अध्यापक, सूबेदार, विष्णु हलवाई भगवानपुरी राजू रामदयाल अंतर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संत महेंद्र कोटिया की कठोर तपस्या की सराहना करते हुए इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना