EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चारधाम यात्रा से लौटे पूर्व सीनियर ऑडिटर बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी एवं पत्नी लाली देवी का ग्राम भेलखा में भव्य स्वागत
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 66
    08 Jun 2026 13:05 PM



  • चारधाम यात्रा से लौटे बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी का गांव में भव्य स्वागत
  • भेलखा गांव में उत्सव का माहौल, फूल-मालाओं से हुआ तीर्थयात्रियों का अभिनंदन
  • 15 दिवसीय चारधाम यात्रा पूरी कर सकुशल घर पहुंचे दंपति, ग्रामीणों में खुशी
  • ‘जीवन में एक बार जरूर करें चारधाम यात्रा’— बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी
  • केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के दिव्य दर्शन का साझा किया अनुभव
  • चारधाम यात्रा से लौटने पर पूजा, कथा और भंडारे का हुआ आयोजन

 प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भेलखा में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब ग्राम के सम्मानित नागरिक एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व सीनियर ऑडिटर बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी लाली देवी 15 दिवसीय चारधाम तीर्थ यात्रा पूर्ण कर अपने पैतृक निवास पहुंचे। और वहीं चारधाम यात्रा से सकुशल लौटने पर ग्रामवासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। और वहीं चारधाम यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह यात्रा कठिन अवश्य है, लेकिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से सब संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार चारधाम की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। और वहीं उनकी पत्नी लाली देवी ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं हरिद्वार में उन्हें अत्यंत सुखद और दिव्य दर्शन प्राप्त हुए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों, परिवारजनों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। और

इस अवसर पर ग्राम भेलखा निवासी संदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि चारधाम यात्रा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। यह बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में इस शुभ अवसर को लेकर खुशी का माहौल है तथा शाम को पूजा, कथा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया है। और वहीं पर
संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी शिक्षा विभाग में सीनियर ऑडिटर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्राएं कर चुके हैं और उन्होंने कहा कि चारधाम यात्र सब को करनी चाहिए देखे  प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260608122059776366085.mp4

20260608123305606678210.mp4

20260608123357583546646.mp4

20260608124407441347701.mp4

20260608125914392530433.mp4



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना