EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय मजदूर की मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    07 Jun 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजांव गांव में रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान पर सेंट्रिंग का कार्य करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुराने सरकारी नलकूप के पास आजाद राम के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पनिहरी निवासी मुकेश राव (28) अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, जबकि विद्युत विभाग अजित कुमार सोनकर का कहना है कि यदि ऐसा होता तो लाइन ट्रिप हो जाती। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक अपने पीछे पत्नी राधिका देवी, पुत्र लड्डू और पुत्री वैष्णवी को छोड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना