EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खोड़ा सूर्या मर्डर केस से जोड़ रहे थे लोग, अब पुलिस ने बताया हापुड़ में दीपांशु पर क्यों किया गया था हमला?
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    07 Jun 2026 19:10 PM



हापुड़ में 5 जून की रात घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया था। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है। दो सर्जरी के बाद भी उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष नजर आ रहा है।

हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। उसकी हालत गंभीर है। लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस जांच में दीपांशु पर हमले की वजह आपसी पुरानी रंजिश बताई गई है।

 दीपांशु पर हमले में नए खुलासे

दीपांशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि 1 जून को साहिल, साजिम और अरमान, फैजान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। जानकारी के अनुसार, 5 जून की रात साहिल, साजिम और उनका दोस्त दीपांशु एक साथ घूम रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरमान, फैजान और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों का उनसे सामना हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 

मारपीट के दौरान दीपांशु पर धारदार हथियार से हमला किया गया। आरोप है कि अरमान, फैजान और उनके अन्य साथियों ने दीपांशु पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां उसका उपचार जारी है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना