EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हसनपुर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक सुनील कांत ने संभाली कमान
Link
  • 151130247 - DINESH PASWAN 54 65
    07 Jun 2026 19:01 PM



बिहार के समस्तीपुर/हसनपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस निरीक्षक सुनील कांत को पदस्थापित किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर हसनपुर थाना की कमान संभाल ली है। इससे पूर्व वे समस्तीपुर ट्रैफिक थाना में दो वर्ष चार माह तक थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे थे।गौरतलब है कि हसनपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद को कुछ दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद पुलिस निरीक्षक सुनील कांत को हसनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया।पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कांत ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके। यह थी दिनेश पासवान की रिपोट 

20260607190027451760145.mp4



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना