EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डा. धीरेन्द्र कुमार मिश्र के आर्थिक सहयोग से थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा प्राप्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 65 76
    07 Jun 2026 14:45 PM



यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बताया गया कि थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 364/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 07.06.2026 को पूर्वांह में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ पूर्वांह में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम जवही जगदीशपुर /हरपुर कोतवाली बलिया निवासी व ओम प्रकाश मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय फुलेश आज़मगढ़ के ख्यातिलब्ध प्राचार्य डा धीरेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा अपने स्मृतिशेष पिता धनेश्वर मिश्र की स्मृति में व माँ श्रीमती गीता देवी के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।

     

      पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव जिला चिकित्सालय बलिया के वार्ड से प्राप्त हुआ। उपरोक्त शव को जीवित अवस्था में जिला चिकित्सालय में किन्ही के द्वारा भर्ती कराया गया था। जीवित अवस्था में जो पता इन्होने नोट कराया था उस पते पर पुलिस नें सम्पर्क किया परन्तु कोई वारिस नहीं आने पर पुलिस नें लावारिस मानते हुए देवाश्रम को बाद पोस्टमार्टम सुपुर्द कर दिया।

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद संतोष पासवान महाजन गुप्ता प्रीतम राजभर प्रतीक राजभर सुशांत राजभर व पी एन सिंह सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना