EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवरानी जेठानी समेत तीन की मौत होने से मचा कोहराम
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    07 Jun 2026 14:16 PM



सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से बहरियाबाद जाने वाली सड़क पर शरीफपुर में हाईवे अंडरपास के नीचे चिरैयाकोट से आ रही बस के धक्के से बाइकसवार देवरानी जेठानी समेत तीन की मौत हो गई । पिता एवं एक पुत्री बच गए, जिनका इलाज सीएचसी सैदपुर में कराया जा रहा है । मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरि (25 वर्ष) पुत्र कुंदन गिरि अपनी सास की तबियत खराब होने के कारण उन्हें देखने के लिए आजमगढ़ गए थे । उनके साथ उनकी पत्नी काजल गिरि (23 वर्ष), दो बच्चियां शेजल (दो माह), श्रेया (1) एवं भाभी रितु देवी (25 वर्ष) पत्नी पंकज गिरि को लेकर बाइक से वापस घर के लिए निकले थे । अभी वह हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही , यात्री ने धक्का मार दिया । जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े । बस की गति इतनी तेज थी कि रोकने की बजाए काजल एवं रितु को रौंदते हुए , बस भागने लगी । काजल की गोद में बैठी दो माह की बच्ची शेजल की भी मौत हो गई। प्रतीक एवं श्रेया घायल हो गए । आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली के पास पुलिस ने बस को रोक लिया । इधर दोनों शवों को उठाकर कोतवाली भेजा । जबकि घायल पिता एवं पुत्री का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतका रितु को कोई बच्चा नहीं है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने स्वजनों को सूचना दे दी है , वे सैदपुर के लिए निकल गए हैं । देखे गाजीपुर से  सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - डा . राकेश मिश्रा (एसपी सिटी) गाजीपुर ।

20260607141430803334184.mp4

20260607141434713318368.mp4

20260607141438790402356.mp4

20260607141448644512823.mp4

20260607141539706568603.mp4



Subscriber

188730

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना