EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑपरेशन वज्रपात सोशल मीडिया/ स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधी गेंगो के विरुद्ध की गई कार्रवाई
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    07 Jun 2026 14:11 PM



एसपी डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर जिलेभर में चलाया गया , विशेष अभियान

गाजीपुर । जहां जनपद में अपराध, गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रही , आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए गाजीपुर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है । पुलिस अधीक्षक डॉ.  ईराज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे , ऑपरेशन वज्रपात” के तहत जिलेभर में सक्रिय 50 गैंगों को चिह्नित  कर उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है । पुलिस द्वारा तैयार की गई , सूची में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे  गैंगों को शामिल किया गया है , जिनकी गतिविधियां कानून - व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं ।

विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुटाई गई जानकारी

पुलिस द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली, करंडा, जंगीपुर, रामपुर मांझा, भुड़कुड़ा, नंदगंज, सैदपुर,   खानपुर, दुल्लहपुर , बिरनो , मरदह , सहित कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय गैंगों की पहचान की गई है । इनमें 2929 गैंग, 7074 गैंग, महाकाल गैंग, यादव गैंग, शेरे पूर्वांचल गैंग, 5581 गैंग, चन्द्रभान चौहान गैंग, शुभम यादव गैंग, जयहिंद बागी गैंग, आरडीएक्स पासवान गैंग, हंटर गैंग, 999 गैंग, पैंथर गैंग तथा अन्य कई समूह शामिल हैं ।पुलिस ने इन गैंगों के संचालकों, सक्रिय सदस्यों और उनके प्रभाव क्षेत्र का विवरण तैयार किया है । इसके साथ   ही उनके आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों का भी परीक्षण किया जा रहा है ।

सोशल मीडिया गैंगों पर भी कसा गया शिकंजा

ऑपरेशन वज्रपात के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे थे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों पर गैंग के नाम से आईडी और ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था । पुलिस ने ऐसे अकाउंटों और गतिविधियों को भी चिन्हित कर निगरानी शुरू कर दी है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपराधी प्रवृत्ति का प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यक होने पर साइबर सेल की मदद से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

अपराधियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित गैंगों के सदस्यों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता आपराधिक गतिविधियों में पाई जाती है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट तथा अन्य प्रभावी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को भी अपने- अपने क्षेत्रों में सक्रिय तत्वों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने दी सख्त चेतावनी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कहा कि ऑपरेशन वज्रपात का उद्देश्य जनपद में अपराध और गैंग संस्कृति को जड़ से समाप्त करना है । उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग बनाकर भय का माहौल तैयार करने, युवाओं     को भड़काने अथवा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । तत्पश्चात उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर हर ऐसे व्यक्ति पर है जो समाज में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी ने नागरिकों     से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके । वही ऑपरेशन वज्रपात के तहत शुरू हुई , इस कार्रवाई को गाजीपुर पुलिस की अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस अभियान से गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगेगा और जिले में कानून -व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी । रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना