EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑपरेशन वज्रपात सोशल मीडिया/ स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधी गेंगो के विरुद्ध की गई कार्रवाई
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 45 54
    07 Jun 2026 14:07 PM



स्लग - ऑपरेशन वज्रपात सोशल मीडिया/ स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधी गेंगो के विरुद्ध की गई कार्रवाई

एसपी डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर जिलेभर में चलाया गया , विशेष अभियान

गाजीपुर जिले में अपराध और गैंग संस्कृति के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत जिलेभर में सक्रिय 50 गैंगों को चिन्हित कर उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली, करंडा, जंगीपुर, रामपुर मांझा, भुड़कुड़ा, नंदगंज, सैदपुर, खानपुर, दुल्लहपुर, बिरनो और मरदह समेत कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय गैंगों की पहचान की गई है। इनमें 2929 गैंग, 7074 गैंग, महाकाल गैंग, यादव गैंग, शेरे पूर्वांचल गैंग, 5581 गैंग, चंद्रभान चौहान गैंग, शुभम यादव गैंग, जयहिंद बागी गैंग, आरडीएक्स पासवान गैंग, हंटर गैंग और 999 गैंग जैसे कई समूह शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि कई गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे अकाउंट और ग्रुप भी पुलिस की निगरानी में हैं। साइबर सेल की मदद से इन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने स्पष्ट किया है कि अपराध और गैंग संस्कृति को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। चिन्हित गैंगों के सदस्यों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गाजीपुर पुलिस का मानना है कि ‘ऑपरेशन वज्रपात’ जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। देखे गाजीपुर से  सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - डां. ईरज राजा (पुलिस अधीक्षक) गाजीपुर ।

20260607140629085106663.mp4

20260607140659722763764.mp4



Subscriber

188730

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना