EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार
Link
  • 151116363 - LALU YADAV 54 65
    07 Jun 2026 14:00 PM



पैसों का लेन-देन और अवैध संबंध में युवक की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार
हत्या कर परवल के खेत में फेंका था शव।
बिहार के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के छतवारी गांव में एक युवक सुमन कुमार की बीते दिनों हत्या कर शव परवल के खेत में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को  गिरफ्तार किया है.इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सुमन कुमार की बीते दिनों हत्या मामले में मृतक की मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है.पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मृतका कि माँ वादिनी रंजन ने उजियारपुर थाने में आवेदन दिया। आवेदन में रंजन देवी ने आरोप लगाया कि लखनीपुर महेशपट्टी निवासी राजू दास एंव अमन कुमार एंव दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र सुमन कुमार को घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी।शव को परवल के खेत में फेंक दिया गया।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी का आरोपी अमन कुमार से जान-पहचान और पूर्व से संबंध था।

इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि मृतक सुमन कुमार के पास आरोपी राजू दास का 25 हजार रुपया बकाया था। आवेदन के आधार पर उजियारपुर थाना पुलिस ने राजू दास और अमन कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। देखे लालू यादव की रिपोट 

20260607135620921168081.mp4

20260607135801331665076.mp4

20260607135848859121138.mp4



Subscriber

188730

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना