EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत में क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' की आईमैक्स एडवांस बुकिंग 8 जून से शुरू होगी
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    07 Jun 2026 10:36 AM



वाराणसी । क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' का इंतजार कर रहे भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। 8 जून से भारत में इस फिल्म की आईमैक्स एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही भारतीय दर्शक दुनिया के उन पहले लोगों में शामिल होंगे, जो इस फिल्म के लिए अपनी पसंदीदा सीटें पहले से बुक कर सकेंगे। पूरी तरह आईमैक्स कैमरों से शूट की गई यह दुनिया की पहली फीचर फिल्म है। फिल्म 17 जुलाई, 2026 को भारत समेत दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऑस्कर विजेता निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म होमर की मशहूर महाकाव्य कहानी पर आधारित है, जिसे बड़े पर्दे पर बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है। कहानी इथाका के राजा ओडिसियस की है, जो ट्रॉय युद्ध खत्म होने के बाद अपने घर लौटने के लिए लंबी और खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं।

फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस और ऐन हैथवे पेनेलोप के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'द ओडिसी' 17 जुलाई, 2026 को भारत में सभी फॉर्मेट्स में रिलीज होगी।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर डेंजिल डायस ने कहा कि 'द ओडिसी' सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म है, जिसे पूरी तरह आईमैक्स कैमरों से शूट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने करीब दो दशक तक काम किया। उनके मुताबिक, 8 जून भारतीय दर्शकों और नोलन के प्रशंसकों के लिए खास दिन होगा, क्योंकि पहली बार वे दुनिया भर के दर्शकों के साथ एक ही समय पर इस फिल्म की सीटें बुक कर सकेंगे।

'द ओडिसी' के आईमैक्स टिकट 8 जून, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिल्म 17 जुलाई, 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188730

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना