EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विनय कुमार मद्धेशिया के आर्थिक सहयोग से कोतवाली नगर मऊ द्वारा प्रदत्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    06 Jun 2026 15:55 PM



यूपी मऊ । देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बताया गया कि थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 229/2026 के तहत 06.06.2026 को पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नाथ राम के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च विनय हार्डवेयर एंड प्लाई सहादतपुरा मऊ के प्रॉपरइटर व ख्यातिलब्ध समाजसेवी विनय कुमार मद्धेशिया द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष सुरेश प्रसाद की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि आदरणीय विनय कुमार मद्धेशिया प्रति वर्ष अपने पिता की स्मृति में पुण्यतिथि 21 मई के आस पास की तिथि में एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करते हैं।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम के ब्लॉक सलाहकार रतनपुरा जयराम यादवअंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम दयाराम यादव मालक यादव अमरेश गुड्डू मद्धेशिया श्रीनाथ यादव व इब्राहिम पठान सहित संतोष (द्वितीय) सम्मिलित रहे। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात शव कोतवाली नगर मऊ थाना अंतर्गत ककरिहार के पास रेलवे ट्रैक से प्राप्त हुआ था। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह  151173894



Subscriber

188727

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना