फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । मां लखराव कालिका धाम, बसंत टोला डुमरी खास में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञशाला में पंचांग पूजन के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ने कहा कि यज्ञ से जनकल्याण होता है तथा जहां धर्म और यज्ञ का आयोजन होता है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कलश यात्रा में लगभग 500 कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य नागेश पांडेय सहित पंडितों, यजमानों, श्रद्धालुओं तथा घोड़ा, बाजा और डीजे के साथ यात्रा जल भरने के लिए रवाना हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985
