EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बरेली में विज्ञान भारती की साधारण सभा का आयोजन कामता प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष एवं विनय कुमार सिंह सचिव निर्वाचित
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 34 54
    06 Jun 2026 14:17 PM



बरेली में विज्ञान भारती की साधारण सभा का आयोजन श्री कामता प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष एवं श्री विनय कुमार सिंह सचिव निर्वाचित विज्ञान भारती, ब्रज प्रान्त की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन आई.वी.आर.आई. इज्ज्तनगर, बरेली में किया गया, जिसमें नवीन सत्र के लिय मथुरा के श्री कामता प्रसाद गुप्ता को प्रान्त उपाध्यक्ष एवं श्री विनय कुमार सिंह को प्रान्त सचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। प्रान्त अध्यक्ष प्रो० मनोज कुमार रावत ने इसकी धोषणा की। साधारण सभा की शुरुआत विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रवीण रामदास जी ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर उपस्थित विज्ञान भारती कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री रामदास जी नें कहा कि विज्ञान भारती भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय के उद्देश्य से पूरे देश में कार्य कर रही है। आज विज्ञान भारती देश के उच्च शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुकी है। ब्रज प्रान्त में विज्ञान भारती के कार्य विस्तार पर भी उन्होंने चर्चा की। विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज में सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रहित में विज्ञान आधारित जागरुकता फैलाने हेतु सामूहिक रुप से कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने सन् 2047 तक विकसित भारत हेतु विज्ञान भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।

 

इससे पूर्व प्रांत महासचिव डा० संध्या अग्रवाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस बैठक में मथुरा महानगर सचिव श्री अवधेश सिंह, संयुक्त सचिव श्री सूरजपाल सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री चन्द्रकेश शर्मा एवं विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के समस्त पदाधिकारी तथा निजी विश्वविद्यालय प्रमुख डा०डी.एस.तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो० अमित अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डा० रवि शरण सिंह ने किया।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188727

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना