EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोचिंग जा रही छात्रा सड़क हादसे का शिकार, छानबीन में जुटी बक्शा थाना पुलिस
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 45 66
    06 Jun 2026 12:08 PM



कोचिंग जा रही छात्रा सड़क हादसे का शिकार

छानबीन में जुटी बक्शा थाना धनियामाउ चौकी पुलिस

उत्तर प्रदेश जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहाँ कोचिंग पढ़ने जा रही 17 वर्ष की एक छात्रा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनियामाउ पुलिस चौकी अमरजीत कनौजिया तत्काल मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए तत्काल जिला मर्चरी हाउस भेज दिए
​मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रौनक गौतम पुत्री राम प्रसाद गौतम (निवासी उमरी कला थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर) की बेटी अपने ननिहाल टिकरी (दक्षिण पट्टी) में रहकर पढ़ाई करती थी। वह वहाँ अपने नाना सुरजू गौतम के घर पर रह रही थी। रोज की तरह जब वह सुबह कोचिंग के लिए धनियामाऊ जा रही थी, तभी रास्ते में श्री नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सराय हरखु पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
धनियामाउ चौकी व बक्सा थाने की पुलिस
​अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी ​पीड़ित पिता राम प्रसाद गौतम ने बताया कि सुबह के समय यह हादसा उस वक्त हुआ जब बेटी कोचिंग के लिए निकली थी। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसके बारे में अभी परिवार को स्पष्ट जानकारी नहीं है।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। बक्शा थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188727

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना