जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता का दिया गया संदेश
संतकबीरनगर । जिलाधिकारी स आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार आदि पेड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया । अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधरोपण को प्रोत्साहित करना तथा आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करना है ।
इस दौरान उन्होंने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर समस्त पुलिस बल और आम जनमानस को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया । वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से पौधा लगाकर किया । इसके बाद पुलिस लाइन के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में दर्जनों पौधे रोपे।
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। लगातार बढ़ते तापमान और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। हमें न सिर्फ पौधे लगाने हैं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लेना होगा।
पुलिस लाइन परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला जैसे पर्यावरण अनुकूल पौधों को चुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे । अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे । यह थी संतकबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट


20260605185453235754287.mp4