EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ तहसील के सैया एसीपी सुकन्या शर्मा का हुआ स्थानांतरण
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    04 Jun 2026 19:50 PM



खैरागढ़ तहसील की सैन्य क्षेत्र की एसीपी सुकन्या शर्मा का स्थानांतरण, उत्कृष्ट कार्यकाल की रही चर्चासैन्य क्षेत्र की एसीपी सुकन्या शर्मा का स्थानांतरण होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

एसीपी सुकन्या शर्मा ने अपने कार्यकाल में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया। उनके निर्देशन में पुलिस टीमों ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि एसीपी सुकन्या शर्मा ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा संवेदनशील मामलों में तत्परता से कार्रवाई उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं रहीं। महिलाओं की सुरक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रमों को भी उन्होंने विशेष प्राथमिकता दी। साथी पुलिस कमिश्नरेट के आगरा में अनेक आला अफसर के भी ट्रांसफर कर डाले गए हैं जो की निम्नलिखित अनुसार 

आगरा पुलिस में व्यापक तबादले आगरा कमिश्नरेट से 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला,

6 नए अधिकारी संभालेंगे आगरा में कमान।

तबादला किए गए अधिकारी

ACP मयंक तिवारी भेजे गए गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।

ACP शेषमणि उपाध्याय बने ADG वाराणसी जोन के स्टाफ ऑफिसर।

ACP सुश्री सुकन्या शर्मा का बागपत तबादला, डिप्टी एसपी बागपत बनाई गईं।

आगरा कमिश्नरेट में नई तैनाती

▶ अयोध्या LIU से डिप्टी एसपी विवेक वाष्र्णीय अब आगरा के नए मण्डलाधिकारी नियुक्त।

▶ मथुरा से डिप्टी एसपी श्वेता वर्मा बनीं आगरा कमिश्नरेट में नई ACP।

> बुलंदशहर से पूर्णिमा सिंह आई 15 वीं वाहिनी PAC आगरा।

आगरा के नए ACP

मुजफ्फरनगर से यतेन्द्र सिंह नागर

वाराणसी से डॉ. अतुल अनजान त्रिपाठी

पीलीभीत से राजीव रंजन श्रीवास्तव

आगरा पुलिस कमिश्नरेट को मिली नई ऊर्जा, बेहतर होगा कानून व्यवस्था का कार्य रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना