EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एस.एस.आर.एम.तिघरा खुटहन में मनाया गया पर्यावरण दिवस
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    04 Jun 2026 19:46 PM



विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा ,खुटहन जौनपुर द्वारा एस.एस.आर.एम् इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पर्यावरण के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में इसमें सुधर की संभावनाओं और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने बताया की पेड़ है तो जीवन है तथा वृक्षों से हमें फल फूल , छाया मिलती है तथा उनके सूख जाने पर हमें लकड़ी भी प्राप्त होती है तथा वृक्षों से ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहता ह। फैकल्टी दीपांजलि यादव ने भी पर्यावरण पर अपने विचार रखे तथा उन्होंने उपस्थित सभी जनो से विशेष कर छात्रों को आह्वाहन किया कि वह सभी लोग आज से अपने अपने गाँव में जाकर अपने घर से शुरुआत करें और कम से कम अपने एक पडोसी को भी उत्साहित करें और उनसे भी एक एक पौधा अवश्य लगवाए । फैकल्टी श्री राम नारायण पाल ने भीं प्रण लिया कि वो आज ही घर जाकर एक पौधा स्वयं और एक पौधा अपने पडोसी से भी लगवाएंगे । वंदना पाल, श्रीमती फातिमा और श्री राजनाथ यादव ने भी अपने साथ साथ अपने दो पड़ोसियों के घर भी एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया । अंत में संस्था के डिरेक्टर श्री सैयद मोहसिन रजा ने सभी जनो से अपने प्रण को अवश्य पूर्ण करने कि सौगंध दिलाई और स्वयं भी कम से कम 25 पौधे लगाने कि सौगंध खाई उन्होंने सभी उपस्थिति जनो से आह्वाहन किया कि आप लोग स्वयं भी पेड़ पौधे लगाएं और अपने अपने सगे सम्बन्धियों से भी आग्रह कर के पौधरोपण करवाए क्यूंकि हर तरफ एयर कंडीशनर , गाड़ियों का प्रदूषण, ध्वनि प्रदुषण, परेली जलाने का प्रदुषण जिसके कारण वायु में भी प्रदुषण बढ़ता जा रहा है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में प्रदुषण का स्तर बहुत बढ़ गया है जिसका एक मात्र उपाय पेड़ पौधों की संख्या बढ़ाना है । इस अवसर पर मुस्कान,निशा,रहनुमा , स्वाति ,जूही,अनिशा, सीमा , विशाल , रीतीष , ऑन मोहम्मद,सुभाष ,प्रियंका पाल , गरिमा  सिंह, श्वेता , अंजलि ,ममता यादव ,अमृता, शिवांगी ,विकास यादव , मोहम्मद अशरफ आदि लोग उपस्थित रहे।



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना