EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सख्त सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई टीजीटी-2026 परीक्षा, पीबी इंटर कॉलेज केंद्र पर 595 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    04 Jun 2026 19:40 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 के दूसरे दिन जनपद के सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र व्यवस्थापकों की सतर्कता के बीच दो पालियों में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह के नेतृत्व में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापक डॉ. विंध्याचल सिंह एवं महमदुल हसन की देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट रामपाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहम्मद साजिद लगातार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते रहे। प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें पंजीकृत 600 अभ्यर्थियों में से 312 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 288 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में चित्रकला विषय की परीक्षा में 293 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्र पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच, पहचान सत्यापन तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया गया। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। केंद्र प्रभारी कार्यदायी संस्था के रूप में श्रीमती शशि सिंह मौजूद रहीं। परीक्षा संचालन में ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार सरोज, अमरेंद्र सिंह, मोहम्मद शमशाद, शिवम सिंह और विनीत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इससे अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला और आयोग की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा सकी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना