EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब करेगा संगोष्ठी व पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    04 Jun 2026 19:20 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेन्ट्रल की ओर से गुरुवार 5 जून को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन सुगतानंद बुद्ध विहार, सई नदी पुल के निकट प्रातः 7:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें पर्यावरण को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात व्यापक पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेन्ट्रल के अध्यक्ष रो. अख्तर मसूद शर्फुद्दीन एवं सचिव रो. उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्लब के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना