EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपी पुलिस में फेरबदल: पीलीभीत में तैनात दीपक चतुर्वेदी और प्रतीक दहिया का तबादला, नए चेहरों को मिली कमान
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 23 32
    04 Jun 2026 19:48 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इसी क्रम में पीलीभीत में तैनात दो पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का गैर-जनपद तबादला कर दिया गया है
लंबे समय से पीलीभीत में तैनात सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी का तबादला हापुड़ जिले में किया गया है। उन्होंने अपने करीब तीन साल के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील घटनाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सीओ पूरनपुर के पद पर तैनात प्रतीक दहिया को अब कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक दहिया ने पीलीभीत में ही अपनी अंडर-ट्रेनिंग पूरी की थी और बीसलपुर व पूरनपुर क्षेत्र में अपनी त्वरित कार्यशैली के लिए पहचान बनाई थी।
शासन ने इन दोनों अधिकारियों के स्थान पर पीलीभीत में दो नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की है। चित्रकूट से राजकमल और सोनभद्र से राहुल पांडेय को पीलीभीत भेजा गया है। इन नए अधिकारियों को जल्द ही जिले के विभिन्न सर्किलों (सिटी, पूरनपुर या बीसलपुर) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्थानीय पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि नए अधिकारी जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूती देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना