EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: भंडारे में दो बच्चियों के अपहरण का दुस्साहस, ग्रामीणों की सतर्कता से टली अनहोनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    04 Jun 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरदुन्ना मभलिया में बुधवार शाम धार्मिक आस्था के केंद्र पर एक बड़ी अनहोनी टल गई। मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे के दौरान एक बाइक सवार दरिंदे ने दो मासूम बच्चियों को अगवा कर लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता ने न केवल बच्चियों को सुरक्षित बचाया, बल्कि आरोपी के मंसूबों को भी विफल कर दिया।
बुधवार शाम गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन था। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक संदिग्ध युवक ने दो नाबालिग बच्चियों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अगवा कर लिया। बच्चियों के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख आरोपी बच्चियों को रास्ते में ही छोड़कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक तो कब्जे में ले ली, लेकिन आरोपी के पकड़ में न आने से ग्रामीण और परिजन भड़क उठे। गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अमरिया थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि बच्चियां सुरक्षित हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है और आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना