EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा : दरेसी क्षेत्र में बार बार ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह निकली - "बिजली चोरी"
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 34 54
    04 Jun 2026 19:10 PM



मथुरा। दरेसी क्षेत्र में बार बार ट्रांसफार्मर फुंक रहा था बिजली की तार जल रही थी। वजह जानकार ठनक गया अधिकारियों का माथा इसके बाद दरेसी के मनोहरपुरा क्षेत्र में विद्युत विजिलेंस एवं शहरी रेड्स की संयुक्त टीम ने सात स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकडे। बिजली चोरी से एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा चार्ज होते मिले। और चोरी की बिजली से आरओ प्लांट भी सीधे चल रहा था। टीम ने यहां से अवैध केबलों को जब्तकर वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई। कार्रवाई से क्षेत्र में गडबडी करने वालों में अफरा तफरी मची रही। 

पिछले कुछ समय से दरेसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था गडबडा गई थी। बार बार फॉल्ट और केबल जल रही थी। इस फीडर पर लोड भी अधिक था। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ने भी सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसई शहरी ने संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र, जेई किशन, जेई पवन सहित पुलिस फोर्स ने दरेसी क्षेत्र में अचानक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा बिजली चोरी से चार्ज किए जा रहे थे। पानी का आरओ प्लांट भी डायरेक्ट चल रहा था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर चोरी मिली। टीम ने अवैध केबलों को जब्त किया। चेकिंग से मनोहरपुरा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चेकिंग की वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को कार्रवाई से अवगत कराया गया है। बता दें कि पूर्व में भी कई बार टीम कार्रवाई कर चुकी है और आधा सैकडा से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना