EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गांव, गरीब, किसान और झोपड़ी तक विकास पहुंचाना ही लक्ष्य : टप्पू सिंह
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    04 Jun 2026 19:15 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l 326 विधानसभा चौरी चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोना सोनबरसा स्थित बरही कुटी पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जनप्रिय नेता अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि गांव, गरीब, किसान और झोपड़ी में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से विकास के मुद्दों की अपेक्षा जातीय राजनीति को अधिक महत्व दिया गया, जिसके कारण क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर सुविधाएं और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
टप्पू सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि बनना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का सच्चा जनप्रतिनिधि बनकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य करना है।
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल जैसी जनसंवाद की परंपरा लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। जनता की समस्याओं को गांव में बैठकर सुनना और उनका समाधान कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासी राजू गुप्ता, अवध राज सिंह, सत्यनारायण सिंह, अनूप सिंह, विनय राय, अजय पासवान, अमन शर्मा, राम सुरेश यादव, बृजेश चौधरी, राम प्रकाश यादव, सुनील गौड़, भरत चंद्र वर्मा, फेकू प्रजापति, सुरेश मल्लाह, खुशहाल निषाद, अनूज चौधरी, राकेश चौधरी, रविंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना