EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कचौरा में पुलिस द्वारा पक्के मकान निर्माण को रोका
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 54 0
    04 Jun 2026 15:12 PM



आगरा जिले की बाह तहसील के अंतर्गत कचौरा घाट में मकान निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। कचौरा निवासी अतुल कुमार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी की शिकायत पर उनके पक्के मकान के निर्माण कार्य को बार-बार रोका जा रहा है। उनका कहना है कि थाना चित्राहाट पुलिस भी निर्माण कार्य में हस्तक्षेप कर रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी बाह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भदौरिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष सरबन भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष विनय भदौरिया और विजय भदौरिया शामिल रहे।

भाकियू सर्वोदय ने प्रशासन से जमीन का सीमांकन कराकर विवाद का निष्पक्ष समाधान कराने की मांग की है। इस पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने मामले के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पूरा मामला थाना चित्राहाट क्षेत्र के कचौरा गांव का है, जहां प्रशासनिक कार्रवाई और सीमांकन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देखे आगरा से पवन कुमार की रिपोट 

20260604151006818837468.mp4



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना