EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेराज हत्याकांड का 12 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पुलिस की जांच पर उठने लगे सवाल
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    04 Jun 2026 13:00 PM



जौनपुर के केराकत क्षेत्र में हुए मेराज उर्फ बच्ची हत्याकांड का 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लग सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच का दावा कर रही है, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही घटना का खुलासा हो पाया है।मृतक के परिजनों का आरोप है कि वे लगातार पुलिस अधिकारियों और थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जांच की प्रगति को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस हर बार जल्द खुलासे का आश्वासन दे रही है, जबकि हत्याकांड अब भी रहस्य बना हुआ है।बताया जाता है कि वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय मेराज उर्फ बच्ची का शव 12 दिन पहले केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी नहर मार्ग के पास एक खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा। रिपोट - विपिन चंद मौर्या  151045502

 

 



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना