जम्मू,व कश्मीर जिला जम्मू शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनजीओ एंटी क्राइम द्वारा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, खैरी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को नोटबुक एवं खेल सामग्री (बैडमिंटन किट्स) और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। यह कार्यक्रम एनजीओ एंटी क्राइम के चेयरमैन श्याम लाल गुप्ता के नेतृत्व एवं देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था को इस दिशा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में काउंसलर साहिल गुप्ता, सब-इंस्पेक्टर नरेश डिगरा एवं सब -इंस्पेक्टर बलराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने एनजीओ एंटी क्राइम की समाजसेवी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनकी पढ़ाई में सहायता हेतु नोटबुक वितरित की गईं, जबकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल सामग्री भी प्रदान की गई। इस पहल से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एनजीओ एंटी क्राइम के सदस्य मुख्तियार सैनी, विकास सैनी, तुषार, सलोनी गुप्ता, अक्षय शर्मा, वंश, रोहित सहित अन्य स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रभारी श्रीमती बिंदु मलकाय तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने एनजीओ एंटी क्राइम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह मिलता है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों और एनजीओ सदस्यों के बीच संवाद के साथ हुआ, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया गया। स्टेट इंचार्ज चैनल सुभाष चंद्र जम्मू कश्मीर 151036774
