EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पशुशाला व मकान क्षतिग्रस्त, पशु घायल, परिवार ने मांगा मुआवजा
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 0 0
    03 Jun 2026 15:40 PM



यूपी के आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की देर शाम आये तेज आंधी-तूफान और बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। दीदारगंज क्षेत्र के मोलनापुर (मदारबक्स) गांव में एक घर के सामने एक साथ चार पेड़ गिरने से दो पशुशाला, हैंडपंप, पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गये। एक पशुशाला में बंधी भैंस व उसका बछड़ा घायल हो गई, तथा पक्के मकान में बैठे छोटे छोटे बच्चे व परिवार के लोग बाल बाल बच गए। इस घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।


मोलनापुर (मदारबक्स) गांव में तेज हवाओं और बारिश के कारण निर्मला यादव पत्नी स्वर्गीय कन्हैयालाल के घर के सामने एक साथ नीम, जामुन, चिलबिल व लिप्टस चार पेड़ गिरने से घर के बगल स्थित दो पशुशाला, हैंडपंप, व पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पशुशाला में बंधी एक भैंस व उसका बच्चा घायल हो गए। किसी तरीके से पेड़ की डाली को काटकर, काफी मशक्कत के बाद भैंस और उसके बच्चे को बाहर निकला गया। बिजली का तार टूट कर घर पर गिर पड़ा, गनीमत थी कि उस समय लाइट नहीं थी। पेड़ गिरने से पक्के मकान के बरजे और छत दीवार में दरारें पड़ गईं, जिससे मकान को काफी क्षति पहुंची।


ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें भारी क्षति हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना देकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। वहीं पीड़िता निर्मला यादव ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़
151046105



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना