EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मन की बात से जुड़े जौनपुरवासी, पीएम मोदी ने जनभागीदारी और नवाचार को सराहा
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 34 43
    01 Jun 2026 18:56 PM



जौनपुर । प्रधानमंत्री ने देशभक्ति, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और उनके प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जनपद के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में सीधे जौनपुर से लाइव जुड़े। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के सीधे जुड़ने और जौनपुर का मान बढ़ाने के लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। यह जनपद के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास, संस्कृति और जन-भागीदारी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक की शक्ति, सकारात्मकता और उनके असाधारण प्रयासों को प्रदर्शित करने का एक जीवंत माध्यम है। प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनूठे सुझावों और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले नागरिकों की कहानियों को साझा करते हैं। इससे विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्थानीय शिल्पकारों व उद्योगों का समर्थन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने का आग्रह किया है।इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, पूर्कृ प्रसाद ष्ण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, मनोरमा मौर्य आदि रहे। भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी के मछलीशहर मंडल के कटाहित खास के बूथ संख्या 9 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहलवान साहब मंदिर परिसर में किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा समाज सेवा से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हुआ उन्होंने देशभर में जल बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उपाय अपनाने का आह्वान किया। खेल जगत में देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को मेहनत, अनुशासन और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्रीराम रतन दास (लाल बाबा), बूथ अध्यक्ष विपिन मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष सुनील बिंद, सेक्टर संयोजक दिनेश जायसवाल, सेक्टर प्रभारी अभिषेक नारायण सिंह सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188764

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना